Top News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। केरल में 67% तथा मणिपुर में 76.1% मतदान हुआ।

  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग पूरी हो गई है। 13 राज्यों में 88 सीटों पर मतदान हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सीट वायनाड में भी मतदान हुआ। EVM में 1206 उम्मीदवारों की किस्मत बंद हो गई है। दूसरे चरण में कुल 16 करोड़ मतदाता है। उनके लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग का समय शाम 6 बजे तक था।  

image by naw bhart time
 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान पूरा हो गया है। 

दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी थी, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। केरल के सभी 20 सीटों के अलावा, कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटें, मध्य प्रदेश की छह सीटें।  असम और बिहार की पांच-पांच सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीटें। और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर वोटिंग हुई।

19 अप्रैल को पहले चरण में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हो गए थे। तमिलनाडु (39 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), अरुणाचल प्रदेश (2 सीटें), मेघालय (2 सीटें), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (1 सीट), मिजोरम (1 सीट), नगालैंड (1 सीट), पुडुचेरी (1 सीट), सिक्किम (1 सीट) और लक्षद्वीप (1 सीट) में लोकतंत्र की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।    

Post a Comment

और नया पुराने